यूपी से राजस्थान तक पीएम मोदी की धुआंधार रैली, सहारनपुर में जयंत चौधरी के साथ जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैलियां करनेवाले हैं। वे राजस्थान के पुष्कर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे वहीं यूपी के सहारनपुर में जयंत चौधरी के साथ मंच शेयर करेंगे।

‘पत्नी का बार-बार ससुराल छोड़कर जाना पति पर क्रूरता’, हाईकोर्ट ने मंजूर किया तलाक

दंपती की शादी 1992 में हुई थी और फैमिली कोर्ट ने पति को तलाक देने से इनकार कर दिया था। महिला के पति ने तलाक का अनुरोध करते हुए आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी का गुस्सैल और अशांत स्वभाव है तथा वह कम से कम सात बार उसे छोड़कर चली गई।

उत्तराखंड के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन नेताओं के नाम शामिल

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणापत्र जारी कर दिया। इसके बाद उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट को भी जारी कर दिया गया है। इस लिस्ट में मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम शामिल है।

हिमाचल के सीएम सुक्खू को कांग्रेस के बागी नेता ने भेजा मानहानि का नोटिस, 5 करोड़ रुपये मांगे

कांग्रेस के 6 बागियों में शामिल रहे सुधीर शर्मा ने आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मानहानि का नोटिस भेजकर 5 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।

कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- हिम्मत है तो जारी करें घोषणापत्र

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र को जारी कर दिया है। इस बीच इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा की हिम्मत है तो जारी करे घोषणापत्र। भाजपा अपने गिने-चुने चार अमीर दोस्तों के लिए ही घोषणापत्र जारी करेगी।

EXCLUSIVE: क्या कांग्रेस में यंग लीडरशिप को नहीं मिल रहा मौका? जानें क्या बोलीं प्रिया दत्त

कांग्रेस नेता प्रिया दत्त ने इंडिया टीवी पर एक्सक्लूसिव बात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी से जुड़े विभिन्न विषयों पर खुलकर जवाब दिया।

‘आप की अदालत’ में माधवी लता, देखिए शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

Madhavi Latha in Aap Ki Adalat | AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद सीट से चुनावी मैदान में उतरीं BJP नेता माधवी लता ‘आप की अदालत’ के कटघरे से इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए नजर आएंगी।

BRS नेता के. कविता की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जेल में पूछताछ के लिए CBI को दी अनुमति

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीआरएस नेता के. कविता से पूछताछ के लिए सीबीआई को मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब सीबीआई किसी भी समय के. कविता से पूछताछ के लिए तिहाड़ जेल जा सकती है।

लोकसभा का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे झारखंड के पहले ऊर्जा मंत्री, हार्ट अटैक से निधन

लालचंद महतो मूल रूप से बोकारो जिले के बैदकारो गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार दोपहर उनका शव झारखंड विधानसभा परिसर लाया गया, जहां विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Lok Sabha Elections 2024: ‘मेरे साथ जितनी सेल्फी ली गई, उतने वोट मिले तो BJP हार जाएगी’, गौरव गोगोई का बड़ा बयान

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि वह हर चुनाव से पहले बहुत सारे वादे करती रही है, लेकिन उनमें से शायद ही कोई पूरा हुआ हो।

बिहार के बेगूसराय से नहीं, बल्कि दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार? CEC की बैठक में लग सकती है मुहर

कन्हैया कुमार दिल्ली की किसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सीईसी की बैठक जारी है। इस बीच संभावना जताई जा रही है कि कन्हैया कुमार के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कन्हैया कुमार को मनोज तिवारी के खिलाफ उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से मैदान … Read more

Lok Sabha Elections 2024: एचडी देवगौड़ा परिवार के तीन सदस्य चुनाव मैदान में, 9 लोग पॉलिटिक्स में कर चुके हैं एंट्री

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी मांड्या से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं प्रज्वल रेवन्ना हासन से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार होगा, जब देवगौड़ा के परिवार के तीन सदस्य पुराने-मैसूर क्षेत्र (दक्षिण कर्नाटक) के निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में हैं।